यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कंटेनर से टकराई डबल डेकर बस, दिल्ली की महिला की मौत

Kittu Kumari19 October 20261 min read0 viewsNCR
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कंटेनर से टकराई डबल डेकर बस, दिल्ली की महिला की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जहां आगरा से नोएडा जा रही एक डबल डेकर बस ने आगे चल रहे एक अज्ञात कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दिल्ली की रहने वाली एक महिला की जान चली गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 77.750 के पास सुबह करीब 4:50 बजे घटी।

जानकारी के मुताबिक, बस (नंबर BR 01 PT 7863) में करीब 60 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चर उड़ गए। हादसे के बाद आनन-फानन में घायलों को नौझील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किरण कुमारी (निवासी दिल्ली) को मृत घोषित कर दिया। वह लालमणि जायसवाल की पत्नी थीं। हादसे में लखनऊ के निवासी प्रेमचंद मौर्य, अजहर खान और प्रियंका मौर्य के साथ-साथ लालमणि जायसवाल भी घायल हुए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही सुबह 5:15 बजे तक सुरीर पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सड़क पर फंसे ट्रैफिक को बहाल करने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर सुरक्षित यार्ड में भेजा गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। बचे हुए यात्रियों के लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था की गई ताकि वे अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।

थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और किरण कुमारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे और राहत कार्यों में तेजी लाई जाए।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment