पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर में भीषण आग, एक महिला की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में लगी भीषण आग में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

Kittu Kumari21 November 20261 min read0 viewsDelhi Local
पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर में भीषण आग, एक महिला की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक रिहायशी मकान में लगी भीषण आग ने एक परिवार को तबाह कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

घटना शनिवार, 21 नवंबर 2026 की दोपहर की है। आग रघुबीर नगर के बी-3 ब्लॉक में लक्ष्मी ज्वेलर्स के पास स्थित एक घर में लगी। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 12:04 बजे इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद विभाग ने तुरंत दो फायर टेंडर मौके पर भेजे।

अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। वहीं, परिवार के दो अन्य सदस्य, 20 वर्षीय ध्रुव और उसकी पत्नी नीति भी इस आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि ध्रुव करीब 20 प्रतिशत और नीति लगभग 60 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। तीनों पीड़ितों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुनीता ने दम तोड़ दिया।

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। आग लगने के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इस अग्निकांड में संपत्ति का कितना नुकसान हुआ है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment