विमल एरियन अचीवर्स ने जीता जिंदल पैंथर कप, नोएडा में रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी

Kittu Kumari11 October 20261 min read0 viewsNCR
विमल एरियन अचीवर्स ने जीता जिंदल पैंथर कप, नोएडा में रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी

नोएडा के जिंदल पोलो एस्टेट में खेले गए एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में विमल एरियन अचीवर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिंदल पैंथर कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। 11 अक्टूबर 2026 को खेले गए इस फाइनल मैच में विमल एरियन अचीवर्स ने मेजबान जिंदल पैंथर को 9-6 के स्कोर से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

मैच के दौरान विमल एरियन अचीवर्स की टीम पूरी तरह हावी नजर आई। टीम की इस जीत में ध्रुव गोदारा और क्रिस जेक का योगदान बेहद अहम रहा, जिनकी बेहतरीन रणनीति और खेल ने विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरी ओर, रनर-अप रही जिंदल पैंथर टीम में गौरव सहगल और टीम के संस्थापक नवीन जिंदल शामिल थे, जिन्होंने कड़ा मुकाबला किया लेकिन जीत हासिल करने में नाकाम रहे।

चार हफ्ते तक चलेगा रोमांचक टूर्नामेंट सीरीज

आपको बता दें कि यह मुकाबला एक विशेष चार हफ्ते की सीरीज का हिस्सा है, जिसमें कुल चार इवेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं। इस सीरीज की शुरुआत 8 अक्टूबर 2026 को हुई थी और यह 1 नवंबर 2026 तक चलेगी। जिंदल पोलो एस्टेट में आयोजित इन मैचों का रोमांच मंगलवार से रविवार तक देखने को मिलता है, जहां खेल की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रोफेशनल अंपायरों की तैनाती की गई है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment