उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 22 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में 9वें इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक का उद्घाटन करेंगे। यह पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम जल शक्ति मंत्रालय द्वारा कई केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और अन्य साझेदारों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में वैश्विक जल चुनौतियों से निपटने और भविष्य के लिए चर्चा होगी।
नीदरलैंड और जर्मनी इस कार्यक्रम में पार्टनर देशों के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा
चौदह राज्य पार्टनर राज्यों के रूप में और छह केंद्रीय मंत्रालय पार्टनर मंत्रालयों के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम में मंत्री स्तरीय पूर्ण सत्र, वैश्विक जल नेता मंच, स्टार्टअप मंच और युवा मंच जैसे कई आयोजन शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान
22 से 25 सितंबर 2026 तक एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें जल प्रबंधन की नई तकनीकों को दिखाया जाएगा। पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा 22 से 24 सितंबर तक दूसरा अंतरराष्ट्रीय वॉश सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इसमें जल सुरक्षा, स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर जोर दिया जाएगा।