उस्मानपुर में पुलिस मुठभेड़: राशिद केबलवाला गैंग के दो शूटर ढेर, पैर में लगी गोली

Kittu Kumari5 October 20261 min read0 viewsDelhi Local
उस्मानपुर में पुलिस मुठभेड़: राशिद केबलवाला गैंग के दो शूटर ढेर, पैर में लगी गोली

देश की राजधानी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस दौरान हुई गोलीबारी में राशिद केबलवाला गैंग के दो शार्पशूटर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 26 राउंड गोलियां चलीं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम नाम के दो अपराधी एक जंगली रास्ते से होते हुए उस्मानपुर स्थित अपने घर पहुंचने वाले हैं। इस जानकारी के आधार पर नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने इलाके में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी मौके पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और फायरिंग शुरू कर दी।

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की जान

बदमाशों की फायरिंग का जवाब देते हुए पुलिसकर्मियों ने भी मोर्चा संभाला। इस भीषण गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां आईं, लेकिन गनीमत रही कि जैकेट की वजह से दोनों अधिकारी सुरक्षित बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों शूटरों को घायल कर दबोच लिया।

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पालम गांव से 19 वर्षीय अंशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक एयर गन बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इलाके में अपना दबदबा बनाने और दूसरों को डराने के लिए ये हथियार रखता था। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment