यूपीसीडा के नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने ग्रेटर नोएडा में उद्यमियों के साथ की बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

Kittu Kumari17 August 20261 min read78 viewsNCR
यूपीसीडा के नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने ग्रेटर नोएडा में उद्यमियों के साथ की बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. बलकार सिंह के गौतमबुद्ध नगर आगमन पर साइट-5, कासना स्थित यूपीसीडा के क्षेत्रीय कार्यालय में औद्योगिक संगठनों और उद्यमियों के साथ बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए), गौतमबुद्ध नगर सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े सुझाव रखे। बैठक के बाद डॉ. बलकार सिंह ने ईपीआईपी औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया और कुछ औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर उद्यमियों से सीधे संवाद किया।

उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर जोर

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्रों को आधुनिक, सुव्यवस्थित, सुरक्षित और निवेश-अनुकूल बनाना है। उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है और यूपीसीडा उद्योगों के विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संगठनों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय से विकास कार्यों को और प्रभावी बनाया जाएगा।

आईबीए ने उठाई जलभराव और आधुनिक ड्रेनेज की मांग

आईबीए अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि मार्च 2026 के बाद विकास और अनुरक्षण कार्यों की गति धीमी हुई है, जिससे हल्की बारिश में भी जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने सभी औद्योगिक क्षेत्रों में आधुनिक एवं कवरयुक्त आरसीसी ड्रेनेज प्रणाली, सीवरेज व्यवस्था और सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से सभी अनुमतियां समयबद्ध उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में आईबीए अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी विकास राय, सेक्टर सेक्रेटरी वीरेंद्र रावल, उपाध्यक्ष राजेश खन्ना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment