दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया

Kittu Kumari22 September 20261 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना 22 सितंबर 2026 को देर रात जेएनयू कैंपस में ताप्ती हॉस्टल के पास हुई। छात्रा जब साबरमती ढाबा से अपने हॉस्टल वापस लौट रही थी, तब कार में सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे शराब ऑफर की और गाड़ी में बैठने के लिए कहा, जिसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की गई।

हालांकि पीड़िता ने अभी तक दिल्ली पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में जेएनयू के एक सुपरवाइज़र द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरंभिक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार एक जेएनयू छात्र के नाम पर कैंपस में दाखिल हुई थी। शिकायत में यह भी बताया गया है कि इस छात्र के नाम का इस्तेमाल करके अलग-अलग वाहन कैंपस में प्रवेश करते रहे हैं। घटना के समय छात्र संघ के प्रतिनिधि और अन्य छात्र संगठन भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment