दिल्ली टाइम्स फैशन वीक 2026 में टाइमक्स बना टाइटिल स्पॉंसर

दिल्ली टाइम्स फैशन वीक 2026 का आयोजन नई दिल्ली के द ग्रैंड वसंत कुंज में 18 से 20 सितंबर तक किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में टाइमेक्स ग्रुप इंडिया टाइटिल स्पॉंसर के रूप में शामिल हुआ और घड़ियों को हाई फैशन की दुनिया से जोड़ा।
कार्यक्रम के दौरान टाइमेक्स फ्रिया, क्लासिक वॉटरबरी और सिग्नियो जैसी घड़िएों को विभिन्न डिजाइनरों के रनवे शोकेस में प्रदर्शित किया गया। इस दौरान दिवसीय ग्रैंड फिनाले का मुख्य आकर्षण डिजाइनर मदिंरा विर्क के साथ टाइमेक्स का सहयोग रहा। इस शो की शोस्टॉपर संगीता बिजलानी थीं, जो रैंप पर दीपक छाबड़ा और मंदिरा विर्क के साथ नजर आईं।
इस फैशन शो में टाइमेक्स के एनालॉग लाइफ, मेक टाइम योर्स दर्शन को भी दिखाया गया। मंदिरा विर्क के रिसॉर्ट-लेड कलेक्शन में जीवन शैली और समय के महत्व को दर्शाया गया। इस साझेदारी पर टाइमेक्स ग्रुप इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीपक छाबड़ा और डिजाइनर मंदिरा विर्क ने अपने विचार साझा किए।
रैंप वॉक के अलावा, एनालॉग लाइफ लाउंज के माध्यम से मेहमानों के लिए एक विशेष अनुभव प्रस्तुत किया गया। इस इंटरएक्टिव स्पेस में फॉल-विंटर 2026 कलेक्शन का प्रदर्शन किया गया, जिससे टाइमेक्स ने भारतीय फैशन इकोसिस्टम के साथ अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया। यह प्रेस विज्ञप्ति BusinessWire India द्वारा प्रदान की गई है।