Lakmé Fashion Week: दिल्ली में तेजस्वि प्रकाश ने शोस्टॉपर बनकर ढाया जादू

दिल्ली के ताज पैलेस में Lakmé Fashion Week x FDCI के दौरान तेजस्वि प्रकाश शोस्टॉपर बनीं। देखें NIF Global के स्टूडेंट्स के शानदार डिजाइन्स।

Kittu Kumari22 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
Lakmé Fashion Week: दिल्ली में तेजस्वि प्रकाश ने शोस्टॉपर बनकर ढाया जादू

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वि प्रकाश ने एक बार फिर अपने अंदाज से सबको दीवाना बना दिया। दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित Lakmé Fashion Week x FDCI के दौरान तेजस्वि NIF Global के 'The Runway' शो की शोस्टॉपर बनीं। 15 अक्टूबर 2026 को हुए इस इवेंट में उन्होंने न केवल रैंप पर अपनी चमक बिखेरी, बल्कि युवा डिजाइनरों के हुनर को भी एक बड़ा प्लेटफॉर्म दिया।

इस खास शो का मुख्य आकर्षण 'The Modern Professional' थीम रही। इसमें NIF Global के देशभर के केंद्रों से आए छात्रों द्वारा तैयार किए गए 44 शानदार क्रिएशन्स को प्रदर्शित किया गया। इन डिजाइन्स में मॉडर्न वर्कवियर, शार्प टेलरिंग और एक्सपेरिमेंटल सिलुएट्स का बेहतरीन संगम देखने को मिला, जो आज के दौर के प्रोफेशनल लुक को एक नई परिभाषा दे रहे थे।

युवा टैलेंट को मिला बड़ा मंच और स्कॉलरशिप का तोहफा

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

NIF Global के क्रिएटिव एजुकेटर तिशा खोसला ने बताया कि तेजस्वि प्रकाश की मौजूदगी ने इस इवेंट में एक अलग ही जान फूंक दी। यह मंच विशेष रूप से इसलिए बनाया गया था ताकि युवा डिजाइनर अपने कॉन्सेप्ट को हकीकत में बदलते हुए दुनिया के सामने पेश कर सकें और क्लासरूम की पढ़ाई को इंडस्ट्री के अनुभव से जोड़ सकें।

इवेंट के दौरान NIF Global कॉर्पोरेट के बिजनेस हेड शॉनिक खोसला ने 'Talent for Tomorrow – The Next 150' पहल की जानकारी साझा की। इस मुहिम के तहत भारत भर के 150 छात्रों को विभिन्न एकेडेमिक प्रोग्राम्स के लिए 100% स्कॉलरशिप दी जा रही है, ताकि पैसों की कमी किसी की प्रतिभा के बीच न आए।

बता दें कि 13 से 18 अक्टूबर 2026 तक चले इस फैशन वीक में टेक-लेड फैब्रिक्स, स्टेटमेंट फ्रिंज और कॉर्सेट डिजाइन्स जैसे कई ट्रेंड्स नजर आए। इसके अलावा GENNEXT शोकेस में तीन उभरते डिजाइनरों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिन्होंने कोलकाता के मल्लिक घाट फ्लावर मार्केट, प्रकृति और अतियथार्थवाद (Surrealism) से प्रेरित होकर अपने कलेक्शन तैयार किए थे।

Share:

Comments

Leave a comment