फरीदाबाद के SRS International School में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस और स्कॉलर्स बैज समारोह

Kittu Kumari15 August 20261 min read131 viewsNCR
फरीदाबाद के SRS International School में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस और स्कॉलर्स बैज समारोह

एस आर एस इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में शनिवार 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के साथ आयोजित स्कॉलर्स बैज समारोह ने इस कार्यक्रम को और भी अधिक विशेष बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय में कई गणमान्य लोग और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कार्यक्रम की मुख्य उपस्थिति और ध्वजारोहण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रोहताश चौधरी थे, जिन्हें “पुश-अप मैन ऑफ इंडिया” के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विनय गोयल, स्कूल मैनेजर श्री तेज प्रकाश पांडेय, डायरेक्टर-CTO श्री मयंक जिंदल, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महोदय ने ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह

कार्यक्रम की थीम “दास्तान-ए-झाँसी: खूब लड़ी मर्दानी” थी जिसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान संगीतमय प्रस्तुति और एस आर एस इंटरनेशनल स्कूल बैंड द्वारा शानदार देशभक्ति प्रस्तुतियां दी गईं। कक्षा VI से XII तक के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कॉलर्स बैज प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान किया गया और Class X एवं XII के सी बी एस ई बोर्ड टॉपर्स को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नाट्य प्रस्तुति और समापन

समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की शानदार नाट्य प्रस्तुति “दास्तान-ए-झाँसी: खूब लड़ी मर्दानी” रही जिसमें विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई के साहस, वीरता और राष्ट्रप्रेम को नृत्य नाटिका के द्वारा प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्री रोहताश चौधरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान तथा “जय हिंद!” और “वंदे मातरम्!” के जोशीले नारों के साथ हुआ।

Share:

Comments

Leave a comment