दक्षिण दिल्ली जिला समिति की बैठक: विकास और सुरक्षा कार्यों की हुई समीक्षा

दक्षिण जिले के लिए जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हौज़ खास स्थित एनसीयूआई ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने की। बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनता की शिकायतों, महिलाओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण जैसे कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इसके अलावा, चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का मूल्यांकन किया गया और उन्हें समय पर पूरा करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।