भारत लीडरशिप समिट 2026: दिल्ली में सोनू सूद ने उद्यमियों को किया सम्मानित

दिल्ली के छतरपुर में आयोजित भारत लीडरशिप समिट 2026 में सोनू सूद ने उद्यमियों और कॉर्पोरेट दिग्गजों को सम्मानित किया।

Kittu Kumari3 November 20261 min read0 viewsDelhi Local
भारत लीडरशिप समिट 2026: दिल्ली में सोनू सूद ने उद्यमियों को किया सम्मानित

देश के दिग्गज उद्यमियों और कॉर्पोरेट लीडर्स को एक मंच पर लाने के मकसद से आयोजित भारत लीडरशिप समिट 2026 का शानदार आगाज दिल्ली में हुआ। रविवार, 1 नवंबर 2026 को छतरपुर स्थित द तिvoli होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवा और अभिनय के लिए मशहूर सोनू सूद विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के औद्योगिक दिग्गजों और बिजनेस लीडर्स की उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें अवॉर्ड्स देकर सम्मानित किया।

नेटवर्किंग और सम्मान का बड़ा मंच

स्पेक्ट्रास्पॉट इवेंट्स द्वारा आयोजित इस समिट का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों, उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट लीडर्स के बीच नेटवर्किंग को बढ़ावा देना और उनके योगदान को पहचान दिलाना था। इस हाई-लेवल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग सेक्टर के दिग्गजों ने हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कई पार्टनर्स का सहयोग रहा। Apeiron Digi World ने को-पावरिंग पार्टनर के तौर पर और Krishu Locks & Hardware ने को-स्पॉन्सर के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इसके अलावा, सिग्नेचर बैग्स इस समिट से जुड़े रहे, जबकि ट्रिथ्या ज्वेलर्स इवेंट के ऑफिशियल ज्वेलरी पार्टनर थे।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment