सोनालिका ट्रैक्टर का कमाल: बुलंदशहर के खेत में 34,000 वर्ग फुट में लिखा 'दम', बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Kittu Kumari21 October 20261 min read0 viewsNCR
सोनालिका ट्रैक्टर का कमाल: बुलंदशहर के खेत में 34,000 वर्ग फुट में लिखा 'दम', बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

खेती-किसानी और मशीनों की दुनिया में जब बात ताकत की आती है, तो अब एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। सोनालिका ट्रैक्टर ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित सिकंदराबाद में एक ऐसा कारनामा किया है, जिसने दुनिया को हैरान कर दिया है। कंपनी ने एक विशाल कृषि क्षेत्र में हिंदी शब्द 'दम' (DUM) उकेर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया के नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह कोई मामूली लिखावट नहीं थी, बल्कि 34,000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला एक संदेश था। इस शिलालेख की ऊंचाई 125 फीट और चौड़ाई 272 फीट है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 25 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर इस उपलब्धि को मान्यता दी, जिसकी घोषणा कंपनी ने 21 अक्टूबर 2026 को की। यह पूरा प्रोजेक्ट 'जीतने का दम' की उस अदम्य भावना को समर्पित है, जो हर नए कृषि सीजन में किसानों के भीतर उम्मीद और ताकत बनकर उभरती है।

इन दमदार ट्रैक्टरों ने किया कमाल

इतने बड़े पैमाने पर सटीक आकृति बनाने के लिए सोनालिका ने अपनी 'गोल्ड सीरीज' के ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया। इसमें मुख्य रूप से Sonalika Gold DI 745 III और Sonalika Gold DI 55 III मॉडल्स को लगाया गया था। इन ट्रैक्टरों की खासियत इनका 3-सिलेंडर 3532cc E3.5 इंजन, जेट लाइन हैंड थ्रोटल टेक्नोलॉजी और मल्टी-स्पीड ड्रिवलाइन है। इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इन ट्रैक्टरों के साथ 10 फीट के रोटावेटर का उपयोग किया गया, जिससे जमीन पर यह विशाल शब्द उकेरा गया।

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर रमन मित्तल ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि 'दम' शब्द असल में किसानों के साहस और उनकी हिम्मत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इसी भावना को एक बड़े स्तर पर दुनिया के सामने प्रदर्शित करना उनके लिए गर्व की बात है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment