वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य: दो बार की ओलंपिक चैंपियन Shaunae Miller-Uibo ने LA 2028 के लिए बनाया बड़ा प्लान

Kittu Kumari15 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य: दो बार की ओलंपिक चैंपियन Shaunae Miller-Uibo ने LA 2028 के लिए बनाया बड़ा प्लान

दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट Shaunae Miller-Uibo ने अब अपनी नजरें महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर टिका दी हैं। बहामास की यह दिग्गज एथलीट फिलहाल दिल्ली हाफ मैराथन (VDHM) 2026 के इंटरनेशनल इवेंट एंबेसडर के तौर पर भारत में हैं, जहां उन्होंने अपने भविष्य के लक्ष्यों और खेल के प्रति अपने जुनून को साझा किया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Shaunae ने बताया कि उन्होंने 400 मीटर इवेंट में लगभग सभी बड़े खिताब जीत लिए हैं, इसलिए अब उनके लिए नया लक्ष्य तय करना जरूरी है। उन्होंने कहा, "मैं वर्ल्ड रिकॉर्ड को चुनौती देना चाहती हूं। पिछले कुछ वर्षों में हमने महिलाओं को 48 सेकंड से कम समय में दौड़ते देखा है, और मुझे विश्वास है कि मैं भी ऐसा करने में सक्षम हूं।"

दो बच्चों की मां बनने के बाद वापसी और LA 2028 की तैयारी

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

32 वर्षीय मिलर-उइबो के लिए पिछला कुछ समय काफी चुनौतीपूर्ण रहा। 2023 और 2025 में दो बच्चों के जन्म के बाद उन्हें अपनी रफ्तार वापस पाने के लिए काफी धैर्य से काम करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अपने पिता की कोचिंग में उन्होंने फिर से अपनी स्पीड पर काम किया है और अब वह पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों ने उन्हें खेल में एक नया उद्देश्य दिया है और वह उन्हें प्रेरित करना चाहती हैं।

लॉस एंजिल्स (LA) 2028 ओलंपिक को लेकर उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह वहां केवल एक इवेंट में हिस्सा लेंगी। फिलहाल वह इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि वह 200 मीटर में अपना पहला ओलंपिक पदक जीतना चाहती हैं या फिर 400 मीटर में इतिहास रचकर तीसरी बार गोल्ड जीतना चाहती हैं, क्योंकि अब तक कोई भी महिला इस इवेंट में तीन बार गोल्ड नहीं जीत पाया है।

दिल्ली हाफ मैराथन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल दौड़ने के बारे में नहीं है, बल्कि यह समुदाय को जोड़ने और विभिन्न सामाजिक उद्देश्यों के लिए समर्थन जुटाने का एक जरिया है। उन्होंने भारतीय एथलीटों को प्रेरित करते हुए कहा कि चोटें और नाकामियां खेल का हिस्सा हैं, लेकिन यही चीजें एक शानदार वापसी का रास्ता खोलती हैं।

बता दें कि Shaunae Miller-Uibo ने रियो 2016 और टोक्यो 2020 ओलंपिक में गोल्ड जीता था। वह फ्रांस की मैरी-जोसे पेरेक के बाद इस खिताब का बचाव करने वाली दुनिया की दूसरी महिला हैं। उन्होंने 2022 में यूजीन में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था।

Share:

Comments

Leave a comment