राजौरी गार्डन में खुला शंकर महादेवन का 'मालगुडी' रेस्टोरेंट, नितिन गडकरी ने किया शिरकत

मशहूर गायक और संगीतकार शंकर महादेवन अब अपनी सुरीली आवाज के साथ-साथ अपने जायके से भी दिल्लीवालों का दिल जीतने की तैयारी में हैं। उन्होंने दिल्ली के राजौरी गार्डन में अपने साउथ इंडियन रेस्टो-कैफे ब्रांड 'मालगुडी' का 10वां आउटलेट खोल लिया है। इस नए आउटलेट की शुरुआत 18 सितंबर 2026 को हुई थी, जबकि इसका औपचारिक उद्घाटन 13 अक्टूबर 2026 को एक भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
बचपन का सपना और खास मेन्यू
यह रेस्टोरेंट केवल एक बिजनेस नहीं, बल्कि शंकर महादेवन के बचपन के सपने का हिस्सा है। उन्होंने हमेशा से कुकिंग के प्रति अपने जुनून को एक बिजनेस में बदलने की इच्छा रखी थी, जिसे उन्होंने उद्यमी के.एस. रामकृष्णन के साथ मिलकर साकार किया। दिल्ली के इस आउटलेट की सबसे खास बात इसका मेन्यू है, जिसे खुद महादेवन ने क्यूरेट किया है।
यहाँ पूरी तरह से शाकाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे, जिनमें पारंपरिक दक्षिण भारतीय स्वाद को आधुनिक कुकिंग तकनीकों के साथ मिलाया गया है। मुंबई और दुबई में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद अब यह ब्रांड दिल्ली के फूड लवर्स के लिए उपलब्ध है।
कीमत की बात करें तो इसे मिड-रेंज रखा गया है ताकि आम लोग भी यहाँ के खाने का लुत्फ उठा सकें। दो लोगों के लिए एक समय के भोजन का अनुमानित खर्च ₹1,200 से ₹1,900 के बीच होगा।