शाहबाज अंसारी UAPA केस: जज के हटने के बाद अब नई कोर्ट में चलेगी सुनवाई, 10 अक्टूबर को अगली तारीख

Kittu Kumari8 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
शाहबाज अंसारी UAPA केस: जज के हटने के बाद अब नई कोर्ट में चलेगी सुनवाई, 10 अक्टूबर को अगली तारीख

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल UAPA केस में बड़ा मोड़ आया है। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज (PDSJ) निखिल चोपड़ा ने फरार आरोपी शाहबाज अंसारी और रेहान अंसारी से जुड़े इस मामले को अब स्पेशल NIA जज किरण बंसल की अदालत में ट्रांसफर कर दिया है। यह फैसला तब लिया गया जब इस मामले की सुनवाई कर रही पिछली जज ने व्यक्तिगत कारणों से खुद को इस केस से अलग (recuse) कर लिया था।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दीपक नंदा उर्फ दीपक खत्री को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का वकील बताया था। अब इस केस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण अर्जीयां, जिनमें दीपक नंदा और नोमान की जमानत याचिकाएं और शाहबाज व रेहान अंसारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी करने की मांग शामिल है, पर 10 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

हथियारों की सप्लाई और जबरन वसूली का है मामला

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

यह पूरा मामला अवैध हथियारों की सप्लाई और जबरन वसूली से जुड़ा है, जिसमें UAPA जैसी सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की जांच में अब तक चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस केस में अब तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इनके पास से 33 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 2 सबमशीन गन और 368 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने इस मामले में 18 गिरफ्तार आरोपियों और मुख्य सरगना शाहबाज अंसारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी दीपक खत्री की गिरफ्तारी भी नाटकीय रही; जब वह आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने अदालत को बताया कि खत्री के फोन से 100 जीबी डेटा मिला है, जिसका विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही, इस मामले में आईबी (IB) और एनआईए (NIA) ने भी पूछताछ की है।

अदालत ने पहले ही दीपक खत्री और ऋषभ कपूर को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था, क्योंकि पुलिस की केस डायरी और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों से इस अपराध में उनकी संलिप्तता के संकेत मिले थे। अब देखना यह होगा कि नई कोर्ट में 10 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में क्या दिशा आती है।

Share:

Comments

Leave a comment