दिल्ली के मावलंकर भवन में 27 अक्टूबर 2026 को होगा शाहबाद महोत्सव, जानिए क्या है खास

Kittu Kumari27 August 20261 min read122 viewsDelhi Local
दिल्ली के मावलंकर भवन में 27 अक्टूबर 2026 को होगा शाहबाद महोत्सव, जानिए क्या है खास

शाहबाद महोत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के मावलंकर भवन में किया जाएगा। यह पहली बार है जब यह महोत्सव राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहा है, जिसे आयोजन समिति द्वारा वर्ष 2019 से तैयार किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शाहबाद क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस महोत्सव की तैयारियां फिलहाल सासाराम में चल रही हैं।

पारंपरिक लोक कलाओं और व्यंजनों की होगी धूम

इस महोत्सव में गोंड नाच, कुडुख नृत्य, शिवनारायणी गीत और धोबिया-धोबिनिया नाच जैसी पारंपरिक लोक कलाएं देखने को मिलेंगी। इसके अलावा, आगंतुकों को चेनारी के गुड़ के लड्डू, बक्सर की पापड़ी, कोआथ की बेलग्रामी और बेतरी के चावल जैसे पारंपरिक खाद्य उत्पादों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में इस क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों और प्रमुख शख्सियतों के तेल चित्रों की एक प्रदर्शनी भी शामिल होगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment