देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सुशासन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के इस कार्यकाल को राष्ट्रीय विकास और जन कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया है। इन 25 वर्षों में भारत ने विकास की एक नई गति हासिल की है, जनता के भरोसे की नई ताकत पाई है और वैश्विक मंच पर अधिक प्रतिष्ठा अर्जित की है। इस सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' नामक राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन किया जाएगा।