सीलमपुर में खूनी संघर्ष: सिगरेट पीने को लेकर हुआ विवाद, 20 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या

Kittu Kumari21 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
सीलमपुर में खूनी संघर्ष: सिगरेट पीने को लेकर हुआ विवाद, 20 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या

देश की राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सेंट्रल पार्क में सिगरेट पीने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि उसने एक 20 साल के युवक की जान ले ली। इस खौफनाक वारदात में हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुभान के रूप में हुई है, जो नूर-ए-इलाही का रहने वाला था और सीलमपुर मार्केट की एक गारमेंट दुकान में काम करता था। मंगलवार रात करीब 9 बजे सुभान अपने दोस्त मोहसिन के साथ सेंट्रल पार्क में था। इसी दौरान सिगरेट पीने को लेकर उनका झगड़ा वहां मौजूद कुछ युवकों से हो गया। देखते ही देखते बहस हिंसक रूप ले चुकी थी और हमलावरों ने सुभान पर चाकू से हमला कर दिया।

हमला इतना भीषण था कि सुभान के शरीर पर 11 गहरे जख्म हो गए। आनन-फानन में उसका दोस्त मोहसिन उसे जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना सीलमपुर पुलिस स्टेशन के ठीक सामने स्थित पार्क में हुई।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

CCTV फुटेज से खुला राज, 6 आरोपी गिरफ्तार

इस सनसनीखेज मर्डर केस की कमान डीसीपी (उत्तर-पूर्वी) राहुल अलवल ने संभाली। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सबूत जुटाए, जिसके आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए छह संदिग्धों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 21 वर्षीय अमन खान उर्फ अर्शू, 18 साल के अफजल खान, अब्दुल मोमिन, शोएब मिर्जा और दो नाबालिग (करीब 17 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। सीलमपुर पुलिस ने पहले इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन सुभान की मौत के बाद अब इसमें धारा 103(1) (हत्या) जोड़ दी गई है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment