दिल्ली पुलिस कर रही है गुंडागर्दी: आप नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप

Kittu Kumari29 September 20261 min read3 viewsDelhi Local
दिल्ली पुलिस कर रही है गुंडागर्दी: आप नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि जब वे शांतिपूर्वक तरीके से विकासपुरी थाने जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। पार्टी का कहना है कि यह घटना सोमवार की है जब वे पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ थप्पड़ मारने की घटना पर एफआईआर दर्ज कराने जा रहे थे। इस मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग भी की है।

सौरभ भारद्वाज ने वीडियो सबूत होने का किया दावा


एक बयान में आप दिल्ली प्रमुख ने बताया कि पकड़े गए लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया था और पार्टी के पास पूरी घटना का वीडियो सबूत मौजूद है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस ने ऐसे लोगों को भीड़ में क्यों घुसने दिया और इसके बजाय आप नेताओं पर ही एफआईआर क्यों दर्ज की गई। भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर को यह स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदर्शनकारियों के बीच सादे कपड़ों में लोगों को क्यों तैनात किया गया था।

सादे कपड़ों में गुंडों को भेजने का आरोप


भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अब आधिकारिक रूप से गुंडागर्दी शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में दो-तीन गुंडे उनके समूह में घुस आए थे जिन्होंने एक विधायक और पार्षद के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने उन गुंडों को पकड़कर पुलिस को सौंपा तो पता चला कि वे पुलिस द्वारा ही प्लांट किए गए थे। आप ने यह भी कहा कि इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा और वे पीछे नहीं हटेंगे।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment