AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली LG से चार मामलों पर मीटिंग के लिए मांगा समय

आम आदमी पार्टी के दिल्ली स्टेट प्रेसिडेंट सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तशरणजीत सिंह संधू से मुलाकात के लिए समय मांगा है। भारद्वाज ने स्वास्थ्य, साइकिल, चावल घोटाले और एस एस मोटा सिंह स्कूल ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यह अपील की है। सोमवार को भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर LG को टैग करते हुए आधिकारिक रूप से मीटिंग का अनुरोध किया।
मीटिंग की पुरानी मांग और पत्र
भारद्वाज ने बताया कि इससे पहले विधायक संजीव झा ने इन गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए मीटिंग की औपचारिक मांग की थी। हालांकि राजनिवास की ओर से अभी तक कोई जवाब या पुष्टि नहीं मिली है। LG को लिखे गए पत्र में भारद्वाज ने कहा कि आप विधायक और राजधानी के नागरिक इन चार गंभीर मामलों पर चर्चा करना चाहते हैं।
किन चार मामलों पर चर्चा की मांग
पत्र में स्पष्ट रूप से चार मुद्दों का जिक्र किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य सेक्टर में कथित घोटाले, साइकिल घोटाला, चावल घोटाला और एस एस मोटा सिंह स्कूल ट्रस्ट का मामला शामिल है। भारद्वाज ने कहा कि इन मामलों से जुड़े फैक्ट्स और चिंताओं को सीधे लेफ्टिनेंट गवर्नर के सामने रखा जाना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि LG इस बार आप प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय जरूर देंगे।