गुरुग्राम: टाइगर श्रॉफ के समर्थन में बोलने वाले भीम सेना प्रमुख को मिली जान से मारने की धमकी

भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर को लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग ने दी धमकी। गुरुग्राम में हत्या करने का दावा, पुलिस में शिकायत दर्ज।

Kittu Kumari23 October 20262 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम: टाइगर श्रॉफ के समर्थन में बोलने वाले भीम सेना प्रमुख को मिली जान से मारने की धमकी

गुरुग्राम में भीम सेना और संविधान सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर के लिए खतरा बढ़ गया है। उन्हें सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है। धमकी देने वालों ने दावा किया है कि एक महीने के भीतर गुरुग्राम में ही उन्हें सामने से गोली मारकर ढेर कर दिया जाएगा। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सतपाल तंवर ने मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर हमले का विरोध किया था।

सतपाल तंवर ने इस मामले की शिकायत सेक्टर-37 पुलिस थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 22 अक्टूबर को दोपहर से लेकर रात तक उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर और फेसबुक पेज पर लगातार धमकी भरे संदेश भेजे गए। इन संदेशों में लॉरेंस बिश्नोई, गोगी गैंग और केसी ब्रदर ग्रुप का जिक्र किया गया है। गैंगस्टरों ने यह चेतावनी दी है कि सतपाल तंवर ने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ गलत बयान दिए हैं, जिसकी सजा केवल मौत है।

टाइगर श्रॉफ और सलमान खान का किया था समर्थन

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बताया जा रहा है कि सतपाल तंवर ने हाल ही में सलमान खान को अपना बड़ा भाई और टाइगर श्रॉफ को छोटा भाई बताते हुए उनका समर्थन किया था। साथ ही उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई की आपराधिक गतिविधियों की कड़ी निंदा की थी, जिसके बाद उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। धमकी भरे संदेश में स्पष्ट लिखा था कि "तू गुरुग्राम, हरियाणा में रहता है ना, तुझे वहीं मारूंगा, इंतजार कर तू।"

इतनी बड़ी धमकी के बावजूद सतपाल तंवर बिल्कुल बेखौफ नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि जिसे मौत से प्यार हो, उसे मरने से डर नहीं लगता।

भीम सेना ने पुलिस कमिश्नर और सेक्टर-37 थाना प्रभारी को औपचारिक शिकायत भेजकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सतपाल तंवर की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने पुष्टि की है कि शिकायत मिल चुकी है और जल्द ही मुकदमा दर्ज कर मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment