मुजफ्फरनगर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

Kittu Kumari18 August 20262 min read65 viewsNCR
मुजफ्फरनगर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह का प्रदर्शन करते हुए जगह-जगह भव्य स्वागत किया। जनपद में प्रवेश से लेकर रामराज, कैथोड़ा, मीरापुर, संभलहेड़ा और जानसठ तक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं के साथ अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। रामराज के बाद कैथोड़ा और मीरापुर क्षेत्र में भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया, जहां विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान और नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती सहित स्थानीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

पूरे स्वागत कार्यक्रम की कमान सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में रही, जिनके आह्वान पर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में विधायक पंकज मलिक, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव इलम सिंह गुर्जर, ठाकुर सुखपाल, नौशाद अली, जिला महासचिव सोमपाल कोरी, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ नीतू, खतौली विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया और आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की बात कही।

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 19 अगस्त 2026 को मुजफ्फरनगर के महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरला स्थित हेरीटेज बैंक्विट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण, जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय से पहुंचकर शामिल होने की अपील की है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment