सहारनपुर पुलिस ने पुष्पवर्षा कर किया शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत

Kittu Kumari7 August 20261 min read34 views
सहारनपुर पुलिस ने पुष्पवर्षा कर किया शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत

सहारनपुर पुलिस ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

  • घंटाघर चौराहे पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया
  • सुरक्षित और शांतिपूर्ण यात्रा की कामना की गई
  • यातायात नियमों के पालन की अपील की गई
  • घंटाघर चौराहे पर हुआ कांवड़ियों का स्वागत

    सहारनपुर पुलिस ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के अवसर पर आज कांवड़ यात्रा मार्ग स्थित घंटाघर चौराहे पर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनकी सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

    श्रद्धालुओं से की गई अनुशासन बनाए रखने की अपील

    इस दौरान श्रद्धालुओं से यातायात एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। सहारनपुर पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सहायता में तत्पर है। (नोट - इस खबर के फोटो संलग्न है।)

    Share:

    Comments

    Leave a comment