सहारनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनबीडब्लू वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Kittu Kumari16 August 20261 min read56 views
सहारनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनबीडब्लू वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गागलहेडी पुलिस ने एक एनबीडब्लू वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया गया है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

  • सहारनपुर के थाना गागलहेडी क्षेत्र का मामला
  • पुलिस ने एनबीडब्लू वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
  • अभियुक्त के खिलाफ विधुत अधिनियम के तहत दर्ज थे मामले

गागलहेडी पुलिस ने दबोचा आरोपी

क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गागलहेडी पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने आज एक एनबीडब्लू वारण्टी अभियुक्त साजिद पुत्र शराफत निवासी ग्राम हरियाबांस थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ग्राम हरियूबांस से की गई है।

विभिन्न मामलों में था वांछित

पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित वाद संख्या 61/14, 57/14, 55/14, 58/14, 65/14, 59/14, 56/14, 64/14, 62/14, 54/14 और मु0अ0सं0 133/14 धारा 136 विधुत अधि0 के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस खबर के साथ फोटो भी संलग्न है।

Share:

Comments

Leave a comment