सहारनपुर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 36.50 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध नशे के कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
तस्कर की गिरफ्तारी
क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त तोहसिब पुत्र शमशाद निवासी ग्राम पिलखनी थाना सरसावा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर को ग्राम पटनी से पिलखनी जाने वाले रास्ते पर बकारका के पास कच्ची चकरोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 36.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0 306/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।