सहारनपुर में पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 151 ग्राम अवैध चरस बरामद

Kittu Kumari18 August 20261 min read91 viewsNational
सहारनपुर में पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 151 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 151 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

  • सहारनपुर की थाना फतेहपुर पुलिस ने की कार्रवाई।
  • अभियोक्‍त के कब्जे से 151 ग्राम अवैध चरस बरामद।
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कैसे हुई गिरफ्तारी

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आज मुखबिर की सूचना पर थाना फतेहपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त सुमित उर्फ डैनी पुत्र नरेश, निवासी मुजफ्फराबाद, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर को सबरीपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।

दर्ज हुआ मुकदमा

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहपुर में मु0अ0सं0 324/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूरी करके उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment