सहारनपुर में शांति भंग करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

Kittu Kumari20 August 20261 min read96 viewsNational
सहारनपुर में शांति भंग करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में गश्त व चैकिंग के दौरान की गई। पुलिस टीम पानी की टंकी के पास खाताखेड़ी में पहुंची थी जहाँ काफी भीड़ इकट्ठा थी।

झगड़े पर उतारू थे अभियुक्त

पास जाकर देखने पर पता चला कि अभियुक्त आसिफ और गुलफाम, वादी मुकदमा साहिल से मुकदमा लिखाये जाने को लेकर आमदा-फसाद हो रहे थे और लड़ाई-झगड़े पर उतारू थे। पुलिसवालों और मोहल्ले के लोगों द्वारा समझाने का काफी प्रयास करने के बावजूद वे नहीं माने और मारपीट करने लगे।

धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी

कानून व शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने आसिफ पुत्र कुरबान (निवासी मुल्ला नागराजपुर, थाना कोतवाली देहात) और गुलफाम पुत्र मुनफैत (निवासी जैन बाग, थाना मण्डी) को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment