सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

Kittu Kumari20 August 20261 min read89 viewsNational
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस खबर से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई बिंदुओं में उपलब्ध है।

  • दिनांक 13.08.2026 को वादी ने थाने में तहरीर देकर अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
  • अभियुक्तों पर वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था।
  • थाना चिलकाना पर मु0अ0सं0 291/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी और बरामदगी

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त जकी पुत्र बुरहान (निवासी ग्राम चन्द्रौली मुगल माजरा, थाना कोतवाली देहात, जिला सहारनपुर) को सैन्ट मैरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है।

धाराओं की वृद्धि और न्यायालय में पेशी

दिनाँक 18.08.2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया था। विवेचना व पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। (नोट- इस खबर का फोटो संलग्न है।)

Share:

Comments

Leave a comment