रेखा गुप्ता ने दिल्ली के पीतमपुरा में दशम गणपति महा महोत्सव में लिया भाग

दिल्ली के पीतमपुरा में नेताजी सुभाष पैलेस स्थित मैदान पर लाल बाग का राजा ट्रस्ट दिल्ली द्वारा आयोजित दशम गणपति महा महोत्सव में रेखा गुप्ता ने शिरकत की। इस विशेष धार्मिक आयोजन के दौरान, उन्होंने विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की तथा देश के सभी परिवारों की सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति से उपस्थित श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने मंदिरों के आसपास खंडित मूर्ति रिसाइक्लिंग सेंटर स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था होने से पवित्र मूर्तियों का विसर्जन और उनका समाधान उचित श्रद्धा, मर्यादा और सम्मान के साथ किया जा सकेगा। यह पहल धार्मिक आस्था और पर्यावरण की रक्षा दोनों दृष्टियों से बहुत महत्वपूर्ण है।