राहुल गांधी के पीएम मोदी की मिमिक्री विवाद पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बड़ा बयान

Kittu Kumari20 September 20261 min read2 viewsNational
राहुल गांधी के पीएम मोदी की मिमिक्री विवाद पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बड़ा बयान

नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।राशिद अल्वी ने कहा है कि यह सिर्फ मिमिक्री है और इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि उन्हें यह समझने की समझ होनी चाहिए कि मिमिक्री का क्या मतलब होता है।इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी अकेले नहीं हंस रहे थे, बल्कि पूरी भीड़ और वहां मौजूद महिलाएं भी हंस रही थीं।

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि असली अपमान वह है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी के खिलाफ शब्दों का इस्तेमाल करके किया था।उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों के नतीजों पर भी बात की।अल्वी ने कहा कि छात्र परिणामों पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव में कुछ अनियमितता हुई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनएसयूआई के उम्मीदवार कई राउंड तक आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में भाजपा और एबीवीपी की जीत हुई।

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को नोटिस मिलने के मामले पर अल्वी ने कहा कि देश के हर विपक्षी नेता को इस तरह के नोटिस मिल सकते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र निकाय नहीं रहा है और भाजपा सरकार के फैसलों को लागू कर रहा है।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि चुनावों का फैसला ऐसे बयानों से तय नहीं होगा।उन्होंने अंत में यह भी आरोप लगाया कि देश में पार्टियां नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र तोड़ा गया है और यह लोकतंत्र को खत्म करने की एक बड़ी साजिश है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment