रानी बाग के संत नगर में बनेगा 600 गाड़ियों का मल्टी लेवल पार्किंग, MCD ने दी मंजूरी

MCD रानी बाग के संत नगर में PPP मॉडल पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाएगी, जिससे ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत।

Kittu Kumari20 November 20261 min read0 viewsDelhi Local
रानी बाग के संत नगर में बनेगा 600 गाड़ियों का मल्टी लेवल पार्किंग, MCD ने दी मंजूरी

दिल्ली के रानी बाग इलाके में पार्किंग की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एमसीडी (MCD) अब संत नगर में एक विशाल मल्टी लेवल पार्किंग सुविधा विकसित करने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए लगभग 600 वाहनों को एक साथ खड़ा करने की जगह मिलेगी, जिससे इलाके में लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम और सड़कों पर होने वाली अवैध पार्किंग से छुटकारा मिलेगा।

यह पूरा प्रोजेक्ट करीब 3,950 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला होगा। खास बात यह है कि एमसीडी इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत पूरा करेगी। इसका मतलब यह है कि निर्माण का पूरा खर्च एक प्राइवेट पार्टनर उठाएगा, जिससे नगर निगम के खजाने पर करीब 96.87 करोड़ रुपये का बोझ नहीं पड़ेगा।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, प्राइवेट पार्टनर उठाएगा खर्च

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन सत्य शर्मा ने बताया कि संत नगर और रानी बाग के निवासियों और वहां आने वाले खरीदारों की यह लंबे समय से मांग थी। गाड़ियों की बढ़ती संख्या की वजह से यहां पार्किंग की भारी किल्लत हो गई थी। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए ही यह कदम उठाया गया है।

प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से चलाने के लिए एमसीडी एक अनुभवी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट और ट्रांजैक्शन एडवाइजर के रूप में नियुक्त करेगी। यह कंसल्टेंट तकनीकी और वित्तीय ढांचा तैयार करने, टेंडर दस्तावेज बनाने और सही प्राइवेट पार्टनर चुनने में मदद करेगा। इस कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए 4.84 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया है, जिसमें से 1 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं और बाकी राशि संशोधित बजट में दी जाएगी।

एमसीडी का लक्ष्य एक पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्किंग बनाना है, ताकि जनता को सुविधा मिले और नगर निगम के संसाधनों का सही इस्तेमाल हो सके।

Share:

Comments

Leave a comment