राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली पुलिस आम नागरिकों को धमका रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं

Kittu Kumari18 September 20262 min read23 viewsDelhi Local
राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली पुलिस आम नागरिकों को धमका रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं

नई दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही की मांग की है जिनके मंत्रालय के तहत दिल्ली पुलिस काम करती है। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली अब महिलाओं के लिए हर दिन की एक डरावनी कहानी बन गई है। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह के नियंत्रण वाली दिल्ली पुलिस का काम क्या केवल आम नागरिकों को डराना और धमका पहुंच गया है क्योंकि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने 72 घंटों के भीतर एक अंधे हत्याकांड और सामूहिक बलात्कार के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में तीन नाबालिगों सहित चार लोगों को पकड़ा गया है। यह मामला 13 सितंबर की सुबह सामने आया जब स्वरूप नगर में एक खुले मैदान में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। प्रारंभिक जांच के बाद स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था और आरोपियों की पहचान शुरुआती दौर में अज्ञात थी जिसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू की। जांचकर्ताओं ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की और एक संदिग्ध टेम्पो का पता लगाया। पुलिस ने 15 और 16 सितंबर की दरमियानी रात को तलाशी अभियान चलाकर स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी से संदिग्ध टेम्पो को ट्रेस किया और चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment