राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के द्वारका में आयोजित दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया। इस खास मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रावण दहन की रस्म पूरी की और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाने वाला 90 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया। यह कार्यक्रम सेक्टर 10 स्थित श्री रामलीला मैदान में आयोजित किया गया था, जहां भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रपति ने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की पारंपरिक आरती की। इसके बाद उन्होंने प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण के पुतले को अग्नि के हवाले किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और कहा कि दशहरा धर्म की अधर्म पर जीत का उत्सव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवान राम का जीवन हमें प्रकृति का सम्मान करने, पर्यावरण की रक्षा करने और सभी जीवों के प्रति दया भाव रखने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि भारत आज भगवान राम के आदर्शों के अनुरूप ही प्रगति कर रहा है।
सत्य और न्याय की जीत का संकल्प
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा केवल रावण के अंत का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह झूठ और अन्याय पर सत्य और न्याय की जीत का जश्न है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें।
गौरतलब है कि दिल्ली में दशहरा उत्सव की धूम रही, जिसमें राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंद्रप्रस्थ रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।