प्रीत विहार में स्कूली बच्चों ने जमाया रंग, खुद निभा रहे राम-सीता और रावण के किरदार

Kittu Kumari18 October 20261 min read0 viewsDelhi Local
प्रीत विहार में स्कूली बच्चों ने जमाया रंग, खुद निभा रहे राम-सीता और रावण के किरदार

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में इन दिनों एक बेहद खास और अनोखी रामलीला का मंचन हो रहा है। इस प्रस्तुति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई पेशेवर कलाकार नहीं है, बल्कि पहली से बारहवीं कक्षा तक के स्कूली बच्चे ही पूरी रामलीला को जीवंत बना रहे हैं। प्रीत विहार रामलीला में बच्चे न केवल अभिनय कर रहे हैं, बल्कि अपने संवादों से दर्शकों का दिल भी जीत रहे हैं।

इस रामलीला में मुख्य भूमिकाओं की जिम्मेदारी भी बच्चों ने ही बखूबी संभाली है। आर्यन भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं, वहीं अंकित लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। माता सीता के रूप में साध्वी अपनी प्रस्तुति दे रही हैं। इसके अलावा रावण, कुंभकरण, मेघनाद, हनुमान और जटायु जैसे सभी महत्वपूर्ण पात्रों को भी स्कूली छात्रों ने ही निभाया है।

बिना प्रोफेशनल मेकअप और आर्टिस्ट के दिखा बच्चों का हुनर

आयोजकों ने बताया कि इस पूरी प्रस्तुति को पूरी तरह स्थानीय रखा गया है। बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए किसी भी बाहरी प्रोफेशनल आर्टिस्ट की मदद नहीं ली गई है। इतना ही नहीं, मेकअप के लिए भी किसी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की सेवाएं नहीं ली गई हैं, बल्कि बच्चों ने खुद ही अपनी तैयारी की है। यह आयोजन पूरी तरह से छात्रों की मेहनत और रामायण की पारंपरिक कहानियों को स्थानीय दर्शकों तक पहुंचाने के उनके जुनून को समर्पित है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment