नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कवयित्री आयुषी राकेचा को किया सम्मानित
नई दिल्ली के टॉकटोरा स्टेडियम में आयोजित काव्य symposium में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कवयित्री आयुषी राकेचा को सम्मानित किया।

देश की राजधानी नई दिल्ली के टॉकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक विशेष काव्य symposium के दौरान एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। इस कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जोधपुर, राजस्थान की रहने वाली प्रतिभाशाली कवयित्री आयुषी राकेचा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
इस आयोजन की खास बात यह थी कि इसे सर गंगा राम अस्पताल से जुड़े डॉक्टरों और नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा मिलकर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान आयुषी राकेचा ने अपनी कविता के जरिए जीवन के संघर्ष और उसकी जीवंतता को बेहद प्रभावशाली ढंग से पेश किया। उन्होंने अपनी पंक्तियों "दर्द से निढाल है, फिर भी मस्त हाल है, जैसी भी है जिंदगी, जिंदगी कमाल है" के माध्यम से जीवन की सकारात्मकता का संदेश दिया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में दिग्गजों की रही मौजूदगी
इस गरिमामयी समारोह में केवल उपराष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव और सांसद बंसुरी स्वराज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने आयुषी की काव्य प्रस्तुति की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।