पीएम मोदी दिल्ली के पुराने किले में करेंगे पहले SCO सिविलिजनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को दिल्ली के पुराने किले में पहले SCO सिविलिजनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन करेंगे। जानें क्या है खास।

Kittu Kumari20 November 20262 min read0 viewsNational
पीएम मोदी दिल्ली के पुराने किले में करेंगे पहले SCO सिविलिजनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे नई दिल्ली के ऐतिहासिक पुराने किले में पहले 'शंघाई सहयोग संगठन' (SCO) सिविलिजनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन करेंगे। यह खास आयोजन 20 से 22 नवंबर तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच साझा सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना और आपसी रिश्तों को और मजबूत करना है। पीएम मोदी इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

बता दें कि इस फोरम की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साल 2025 में चीन के तियानजिन में हुए SCO शिखर सम्मेलन के दौरान दिए गए प्रस्ताव के बाद हो रही है। उन्होंने SCO ढांचे के तहत सभ्यतागत संवाद के लिए एक समर्पित मंच बनाने की बात कही थी, जिसे बाद में बिश्केक घोषणापत्र में भी स्वीकार किया गया। अब इसी पहल को धरातल पर उतारते हुए दिल्ली में इस भव्य आयोजन का स्वरूप लिया गया है।

संस्कृति और विरासत का दिखेगा संगम

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'सिविलाइजेशन्स इन कन्वर्सेशन' नामक एक सांस्कृतिक शो होगा, जिसमें संगीत, नृत्य और विजुअल स्टोरीटेलिंग के जरिए भारत और यूरेशिया के सांस्कृतिक संबंधों को दिखाया जाएगा। यह पूरा शो 'वसुधैव कुटुंबकम - दुनिया एक परिवार है' की थीम पर आधारित होगा।

फोरम के दौरान 'अस्तित्व' नाम की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जो 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के दिल्ली के इतिहास और पुरातात्विक साक्ष्यों को प्रदर्शित करेगी। इसके अलावा, 18वीं शताब्दी का एक दुर्लभ 'महाभारत स्क्रॉल' भी यहाँ प्रदर्शित किया जाएगा, जो भारत की महान कलात्मक और महाकाव्य परंपराओं की झलक पेश करेगा।

कार्यक्रम के दूसरे और तीसरे दिन यानी 21 और 22 नवंबर को चार अलग-अलग थीम पर आधारित सत्र आयोजित होंगे। इनमें विद्वान, विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इन चर्चाओं में संगीत, प्रदर्शन कला, पारंपरिक खान-पान, वस्त्र, भाषा, लिपि और दार्शनिक परंपराओं जैसे विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा, ताकि सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक समझ और सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment