पीएम मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन की हैदराबाद हाउस में मुलाकात

Kittu Kumari5 October 20261 min read0 viewsNational
पीएम मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन की हैदराबाद हाउस में मुलाकात

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच रिश्तों को एक नई ऊंचाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। राष्ट्रपति पारमेलिन अपनी आधिकारिक राजकीय यात्रा पर भारत आए हुए हैं, जिसके दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, विज्ञान और तकनीक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।

इस मुलाकात से पहले राष्ट्रपति पारमेलिन ने अपनी पत्नी कैरोलिन पारमेलिन के साथ राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मुलाकात की और भारत-EFTA व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) के जरिए दोनों देशों की साझेदारी को गहरा करने पर जोर दिया।

व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर जोर

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने अपनी इस यात्रा को दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक "stepping stone" यानी मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विश्वास और आपसी सम्मान पर टिके हुए हैं।

इस यात्रा का एक मुख्य आकर्षण इंडिया-EFTA व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) की पहली वर्षगांठ का जश्न मनाना है। यह समझौता भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के चार सदस्य देशों—आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड के बीच एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौता है, जो 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हुआ है।

राष्ट्रपति पारमेलिन की इस तीन दिवसीय यात्रा में उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों और कॉर्पोरेट दिग्गजों का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है। इस दौरे के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे, जो उनके सम्मान में एक औपचारिक भोज का आयोजन करेंगी। दोनों देशों की यह बातचीत न केवल द्विपक्षीय संबंधों बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी केंद्रित रहेगी।

Share:

Comments

Leave a comment