गुरुग्राम में शनिवार को प्रोगे्रसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) समिट 1.0 का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुग्राम और मानेसर के 100 से अधिक उद्योगपति, व्यापारी और व्यावसायिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी, वाइस चेयरमैन डॉ. एस.पी. अग्रवाल और डायरेक्टर डॉ. अंशुल ढींगरा द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। पीएफटीआई प्रोडक्टिविटी समिट में 100 से अधिक उद्योगपति जुटे।
पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि उत्पादकता केवल मशीन, मैनपावर और टारगेट तक सीमित नहीं है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी की ऊर्जा, ग्राहक से प्रभावी संवाद और संगठन के मजबूत सिस्टम का तालमेल व्यवसाय को भविष्य के लिए तैयार करता है। वाइस चेयरमैन डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने स्वस्थ मानव संसाधन को मजबूत उद्योग की बुनियाद बताया। कार्यक्रम में पीएफटीआई पैटर्न हरीश घई, रणनीतिक सलाहकार प्रदीप बी. मोदी, नरेश गुप्ता, गुरुग्राम चैप्टर अध्यक्ष पी.के. गुप्ता, महासचिव राकेश बत्रा, कोर कमेटी सदस्य संत लाल शर्मा, डी.पी. गौर, संजय जैन, राजेंद्र सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
समिट के पहले सत्र में एसजीटी यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फिजियोथैरेपी की टीम ने प्रोडक्टिविटी थ्रू मूवमेंट विषय पर जानकारी दी।
डॉ. प्रियंका ऋषि के नेतृत्व में सही पोस्चर और सरल अभ्यासों से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया। दूसरे सत्र में वाट्सऐप को बिजनेस ग्रोथ का माध्यम बताया गया। तीसरे सत्र में एचआरएमएस की व्यावहारिक उपयोगिता समझाई गई। डायरेक्टर जनरल एडवोकेट आर.एल. शर्मा और डायरेक्टर डॉ. अंशुल ढींगरा ने भी अपने विचार रखे।