पश्चिम विहार रामलीला: रावण-अंगद संवाद और लक्ष्मण मूर्छा ने मोहा मन

Kittu Kumari18 October 20261 min read0 viewsDelhi Local
पश्चिम विहार रामलीला: रावण-अंगद संवाद और लक्ष्मण मूर्छा ने मोहा मन

नई दिल्ली के पश्चिम विहार में इन दिनों भक्ति और कला का संगम देखने को मिल रहा है। रेडिसन होटल के पास स्थित दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के मैदान में आयोजित रामलीला में भगवान राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया जा रहा है। 18 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में 'रावण-अंगद संवाद' और 'लक्ष्मण मूर्छा' जैसे भावुक और रोमांचक दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बेहद भक्तिमय माहौल में हुई। पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के मुख्य प्रेरणास्रोत और जाने-माने समाजसेवी नरेश कुमार आरन ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर गणेश पूजन किया, जिसके बाद कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मंच पर जान फूंक दी।

1981 से जारी है परंपरा, 20 को होगा दशहरा

इस आयोजन की खास बात यह है कि यहाँ रामलीला की परंपरा पिछले कई दशकों से चली आ रही है। कमेटी के महासचिव अश्वनी बगड़ी ने बताया कि साल 1981 से लगातार इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस बार भव्य दशहरा उत्सव 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

कमेटी के अध्यक्ष भारत भूषण दुआ, चेयरमैन योगेश शर्मा टीटू और महासचिव अश्वनी बगड़ी के नेतृत्व में इस आयोजन को सफल बनाने में पवन सोनी, राजेंद्र कत्याल, आशीष खंडेलवाल, संजय त्यागी, गौरव अग्रवाल, प्रकाश चंद जैन और सतीश राम गोयल जैसे सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment