दिल्ली में गुंडागर्दी नहीं चलेगी: प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला

नई दिल्ली में सोमवार को दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कड़ा प्रहार किया। प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर सड़क निरीक्षण विवाद को लेकर कहा कि उनके दौरे के दौरान विरोध करने वाला व्यक्ति 'जेन जेड' का सदस्य नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी का एक गुंडा था।प्रवेश वर्मा ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए यह तीखा बयान दिया है।
प्रवेश वर्मा ने बताया कि वह आप विधायक जरनैल सिंह की शिकायत मिलने के बाद उस जगह पर गए थे और दिल्ली सरकार के कामों की जानकारी देना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने हमेशा से नाटक करने की राजनीति की है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने विपक्ष के विधायक की शिकायत पर पहली बार जमीन पर जाकर तुरंत समस्या का समाधान करने की कोशिश की थी।
प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि विरोध करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तीन महीने पहले एमसीडी के एक संविदा कर्मचारी पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि दिल्ली सरकार के काम में कोई रुकावट या अधिकारियों और ठेकेदारों को परेशान करने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें देखकर पूरी बात समझी जा सकती है।