परी चौक मेट्रो स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, UPSSF जवानों ने बचाई कई यात्रियों की जान

ग्रेटर नोएडा के परी चौक मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर में फंसे बुजुर्ग और अन्य यात्रियों को UPSSF जवानों ने सूझबूझ से सुरक्षित बचाया।

Kittu Kumari12 November 20261 min read0 viewsNCR
परी चौक मेट्रो स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, UPSSF जवानों ने बचाई कई यात्रियों की जान

ग्रेटर नोएडा के परी चौक मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तकनीकी खराबी और लापरवाही की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। एस्केलेटर पर सफर कर रहे यात्रियों के लिए यह पल बेहद खौफनाक था, लेकिन वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की तत्परता ने कई लोगों की जान बचा ली।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक 62 वर्षीय बुजुर्ग जब एस्केलेटर से ऊपर जा रहे थे, तभी अचानक उनका कुर्ता मशीन में फंस गया। कुर्ता फंसते ही बुजुर्ग अपना संतुलन खो बैठे और नीचे गिर पड़े। इस घटना के बाद उनके पीछे आ रहे अन्य यात्री भी अनियंत्रित होकर गिरने लगे, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

UPSSF जवानों की सूझबूझ ने बचाई जान

मौके पर तैनात UPSSF के उपनिरीक्षक वरुण कुमार और आरक्षी विकास भाटी ने जैसे ही यह मंजर देखा, उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत एक्शन लिया। जवानों ने सबसे पहले एस्केलेटर को बंद कराया और फिर बड़ी चतुराई से उसे विपरीत दिशा (रिवर्स) में चलाया। इस त्वरित कार्रवाई की मदद से मशीन में फंसे बुजुर्ग और अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस पूरी घटना की फुटेज स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें जवानों की मुस्तैदी साफ नजर आ रही है। सुरक्षाकर्मियों की इस बहादुरी और सूझबूझ की काफी सराहना की जा रही है। प्रशासन ने इस सराहनीय कार्य के लिए आरक्षी विकास भाटी को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment