दिल्ली यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई की 'कैंपस बचाओ यात्रा' का ऐलान, छात्रों के हॉस्टल के लिए मांगी जवाबदेही

Kittu Kumari21 September 20261 min read1 viewDelhi Local
दिल्ली यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई की 'कैंपस बचाओ यात्रा' का ऐलान, छात्रों के हॉस्टल के लिए मांगी जवाबदेही

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) ने 22 सितंबर से 'कैंपस बचाओ यात्रा' शुरू करने का ऐलान किया है। यह अभियान 'जवाबदेह डीयू: जवाबदेह डूसू' घोषणापत्र में उठाए गए मुद्दों को उजागर करने और डीयू प्रशासन तथा दिल्ली सरकार से जवाब मांगने के लिए शुरू किया जा रहा है।

सोमवार को नॉर्थ कैंपस के आर्ट फैकल्टी में पत्रकारों से बात करते हुए डूसू के लिए एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीना ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य घोषणापत्र के मुद्दों को सीधे छात्रों तक पहुंचाना और प्रभावी समाधान के लिए उनकी आवाज उठाना है।

विजय शंकर मीना ने दिल्ली सरकार से 10,000 छात्रों के लिए हॉस्टल बनवाने के वादे पर सवाल किया। उन्होंने मांग की कि सरकार निर्माण की जगह, शुरू होने की तारीख और छात्रों को मिलने की समयसीमा के साथ एक ठोस एक्शन प्लान पेश करे।

मीना के मुताबिक छात्रों को खाली घोषणाओं के बजाय स्पष्ट समयसीमा की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में ठोस योजना नहीं लाती है, तो एनएसयूआई के सदस्य छात्रों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री आवास का शांतिपूर्ण घेराव करेंगे।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment