नोएडा में पूजा-पाठ के बहाने महिला से ठगी, गहने लेकर दो शातिर फरार

Kittu Kumari6 August 20261 min read39 viewsNCR
नोएडा में पूजा-पाठ के बहाने महिला से ठगी, गहने लेकर दो शातिर फरार

नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बाहर एक महिला पूजा-पाठ कराने के नाम पर ठगी का शिकार हो गई। दो अज्ञात युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर उसके गहने उतरवा लिए और उनकी जगह काली पॉलिथीन में मिट्टी व बेकार सामान थमाकर मौके से फरार हो गए। यह घटना सब्जी मंडी के पास उस वक्त हुई जब पीड़िता वहां खरीदारी करने गई थी।

कैसे दिया ठगी को अंजाम

पीड़िता प्रतिभा सिंह सोसाइटी के गेट नंबर-5 के पास सब्जी खरीदने गई थीं, जहां दो युवक उनके पास आए। आरोपियों ने खुद को बिहार जाने वाला बताया और ऑटो न मिलने तथा पैसों की परेशानी का जिक्र किया। बातचीत के दौरान दोनों ने घरेलू समस्याओं का हवाला देते हुए महिला को पूजा-पाठ कराने की सलाह दी।

काली पॉलिथीन में दी मिट्टी

आरोपियों ने बातों में लेकर महिला से उनके गहने उतरवा लिए और एक काली पॉलिथीन में रखवा दिए। उन्होंने महिला से कहा कि गहने पॉलिथीन में हैं और उसे कुछ दूर जाकर खोलने को कहा। जब महिला ने कुछ दूर जाकर पॉलिथीन खोली तो उसमें गहनों की जगह मिट्टी और अन्य बेकार सामान मिला, और तब तक दोनों आरोपी वहां से भाग चुके थे।

पुलिस कार्रवाई

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सोसाइटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस मामले की जांच अभी जारी है।

Share:

Comments

Leave a comment