नोएडा में सर्वोच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत को लेकर हुई अहम बैठक, किसानों से की वार्ता

Kittu Kumari17 August 20261 min read93 viewsNCR
नोएडा में सर्वोच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत को लेकर हुई अहम बैठक, किसानों से की वार्ता

नोएडा में सर्वोच्च न्यायालय में 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर दीवानी न्यायालय में प्रीसिटिंग कॉन्फ्रेंस हॉल में पूर्व नियोजित बैठक आयोजित की गई। सर्वोच्च न्यायालय में (समाधान समारोह) होने वाली इस विशेष लोक अदालत को लेकर प्राधिकरणों और पक्षकारों के साथ बैठक की गई तथा किसानों से वार्ता की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं गाजियाबाद की जनपद न्यायाधीश डॉ. (श्रीमती) मनु कालिया की उपस्थिति रही।

अधिकारियों की मौजूदगी

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी, यमुना प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ वंदना त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी कोर्ट वत्सल श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला जज सुनील कुमार, द्वितीय अपर जिला जज सोमप्रभा मिश्रा, अपर जिला जज तृतीय सौरभ द्विवेदी तथा विशेष लोक अदालत की नोडल अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत सहित तीनों प्राधिकरणों के विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त मामलों पर चर्चा

बैठक के दौरान सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों और पक्षकारों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पक्षकारों और कास्तकारों से भी अलग से वार्ता कर उनका पक्ष सुना गया। कुछ अन्य मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राधिकरण के अधिकारियों ने पक्षकारों से बातचीत की। बैठक में उपस्थित लाभार्थियों और पक्षकारों, जिनमें किसान भी शामिल थे, से भी संवाद किया गया।

सुलह के लिए तत्पर पक्षकार

पक्षकारों ने प्राधिकरण के साथ रजामंदी की स्थिति बनने पर अपने कुछ हितों का परित्याग करते हुए भी सुलह के लिए तत्पर रहने की बात कही। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. मनु कालिया ने पक्षकारों और लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर उनकी बात सुनी। यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Share:

Comments

Leave a comment