Noida Resident पर PM Modi पर अमaryadait Tippani का Case दर्ज, Jantar Mantar Protest से जुड़ा है Mamla

दिल्ली-एनसीआर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा की रहने वाली रुचििका सिंह के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित तौर पर अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान दिए गए बयानों से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए केस को संबंधित दिल्ली पुलिस थाने को ट्रांसफर कर दिया है।
- नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह पर दर्ज हुई जीरो एफआईआर।
- गाजियाबाद की स्मृति सिंह ने दर्ज कराई इस मामले में शिकायत।
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन का है पूरा मामला।
कैसे दर्ज हुई शिकायत और क्या है आरोप
गाजियाबाद के वसुंधरा की रहने वाली स्मृति सिंह की शिकायत के आधार पर यह सख्त कार्रवाई की गई है। शिकायत के अनुसार, रुचिका सिंह ने 23 जुलाई को एक प्रदर्शन के दौरान देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ये टिप्पणियां न केवल देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में नफरत फैलाने और सार्वजनिक शांति को भंग करने के जानबूझकर किए गए इरादे से की गई थीं।
पुलिस ने दर्ज की BNS की धाराएं
इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 352, 353(1) और 356 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की है। एडीसीपी नोएडा मनीषा ने मामले में केस दर्ज होने की पुष्टि की है। अब आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए इस मामले को दिल्ली के अधिकारियों को सौंप दिया गया है, जो आगे की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।