नोएडा में रैपिडो की आड़ में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार और 98 फोन बरामद

Kittu Kumari6 August 20261 min read45 viewsNCR
नोएडा में रैपिडो की आड़ में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार और 98 फोन बरामद

नोएडा में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग, टप्पेबाजी और चोरी की वारदातों में शामिल एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट और चोरी के 98 मोबाइल फोन समेत कुल 300 से अधिक मोबाइल और उनके पार्ट्स बरामद किए हैं।

  • थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
  • 98 चोरी और लूट के मोबाइल फोन बरामद।
  • 100 डिस्प्ले, 207 बैटरियां और अन्य पार्ट्स मिले।
  • चोरी की एक मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्रीन बेल्ट सेक्टर-63 से दो आरोपियों कुशल और रुपेश उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट का एक मोबाइल, एक अवैध चाकू और दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने राह चलते लोगों से मोबाइल स्नैच कर अपने साथियों को बेचने का खुलासा किया।

चोरी के फोन खरीदने वाले अन्य आरोपी

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल खरीदने वाले छह अन्य आरोपियों निजामुद्दीन, आरिफ, सोनू, छोट्टे, गुलफाम और हारुन को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 97 मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में मोबाइल के पार्ट्स बरामद किए गए। मुख्य आरोपी कुशल रैपिडो चलाता था और अपने साथी रुपेश के साथ मिलकर मोबाइल छीनता था।

पुलिस कार्रवाई और बरामदगी

गिरफ्तार छह अन्य आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे जीरा बेचने और बाल खरीदने का काम करते हैं। वे चोरी और लूट के मोबाइल 1500 से 2000 रुपये में खरीदते थे, फिर उनके पार्ट्स निकालकर अलग-अलग बेच देते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share:

Comments

Leave a comment