Blog/नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बैडमिंटन और योग में मेडल जीतने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
NCR

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बैडमिंटन और योग में मेडल जीतने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Kittu Kumari30 July 20261 min read23 views
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बैडमिंटन और योग में मेडल जीतने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को नोएडा में शानदार प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। कमिश्नर ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले एथलीट पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

मुरादाबाद में आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में कांस्टेबल विवेक गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन किया और विभिन्न इवेंट्स में सात गोल्ड मेडल जीतकर 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में महिला हेड कांस्टेबल रूबी मिश्रा ने तीन गोल्ड मेडल जीतकर 50,000 रुपये और हेड कांस्टेबल रूपेश ने दो गोल्ड व एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 40,000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा, कांस्टेबल आकाश को दो गोल्ड मेडल जीतने पर 40,000 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

योग प्रतियोगिता के विजेता को भी मिला सम्मान

हरियाणा के करनाल में आयोजित 3rd इंडियन पुलिस योग कंपटीशन में भाग लेने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस पूरी पहल का मुख्य उद्देश्य विभाग के अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है।

Share:

Comments

Leave a comment