नोएडा में वाहन चोर, स्नैचर और नशे के कारोबार में शामिल 7 शातिर गिरफ्तार

Kittu Kumari21 August 20261 min read117 viewsNCR
नोएडा में वाहन चोर, स्नैचर और नशे के कारोबार में शामिल 7 शातिर गिरफ्तार

नोएडा और गौतमबुद्धनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी, मोबाइल स्नैचिंग, डिलीवरी पार्सल चोरी और अवैध नशे के मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की स्कूटी, मोबाइल फोन, 26 पार्सल, गांजा, अवैध शराब और हथियार बरामद किए हैं।

स्कूटी चोरी और मोबाइल स्नैचिंग

थाना फेस-1 पुलिस ने अमन सिंह को सेक्टर-14 गंदे नाले की पटरी से गिरफ्तार किया, जिसके पास से चोरी की स्कूटी, स्नैचिंग के दो मोबाइल फोन, 1,200 रुपये और अवैध चाकू मिला। आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में वाहन चोरी करके उन्हीं से मोबाइल स्नैचिंग करता था। बरामद स्कूटी न्यू अशोक नगर दिल्ली से चोरी हुई थी।

डिलीवरी पार्सल चोरी

थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सचिन और अरुण को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से कोरियर कंपनी के चोरी किए गए 26 डिलीवरी पार्सल, मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद हुए। दोनों आरोपी डिलीवरी कंपनी में काम करते थे और पार्सलों में से सामान चुराते थे।

नशा और हथियार तस्करी

थाना सूरजपुर पुलिस ने रहीम को करीब 900 ग्राम गांजे के साथ और थाना फेस-3 पुलिस ने विशाल को 550 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। वहीं, थाना बिसरख पुलिस ने नरेश यादव को 20 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया जो ठेका बंद होने के बाद अवैध रूप से शराब बेच रहा था। इसके अलावा, थाना जारचा पुलिस ने मोनू को ग्राम छायसा के पास से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment