ग्रेटर नोएडा: लॉयड कॉलेज के निदेशक और रजिस्ट्रार पर मारपीट का केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Kittu Kumari15 August 20261 min read112 viewsNCR
ग्रेटर नोएडा: लॉयड कॉलेज के निदेशक और रजिस्ट्रार पर मारपीट का केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लॉयड कॉलेज के निदेशक अखिलेश कुमार खां और रजिस्ट्रार धर्मेंद्र शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह कार्रवाई एक युवक की शिकायत और अधिवक्ताओं के थाने पहुंचने के बाद की गई है। इससे पहले कॉलेज निदेशक की शिकायत पर दो पूर्व छात्रों समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है।

मारपीट और धमकी का आरोप


जेएस फार्म, नॉलेज पार्क-2 निवासी कुलदीप चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लॉयड कॉलेज के सामने स्थित फार्म पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान कॉलेज निदेशक और रजिस्ट्रार वहां पहुंचे और उन पर नशा तथा गांजा बेचने का आरोप लगाकर धमकाने लगे। कुलदीप चौधरी का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके कपड़े फट गए और शरीर पर चोटें आईं।

पुलिस का पक्ष और जांच


थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, कॉलेज निदेशक और रजिस्ट्रार ने छात्रों को एक दुकान पर बैठे देखा था और उन्हें सिगरेट पीने का शक हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पूछताछ को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment